होम 200 वैज्ञानिकों-बुद्धिजीवियों की मांग, हर राज्य में कोरोना जांच केंद्र बढ़ाए सरकार
200 वैज्ञानिकों-बुद्धिजीवियों की मांग, हर राज्य में कोरोना जांच केंद्र बढ़ाए सरकार
देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण से अब तक 1397 लोग ग्रसित हो चुके हैं. साथ ही इससे देश में 35 मौतें हो चुकी हैं. सरकार हर स्तर पर इससे निपटने का प्रयास कर रही है. इस बीच देश के 200 वैज्ञानिकों और बुद्धिजीवियों ने मोदी सरकार से हर राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों और संदिग्धों की पहचान करने के लिए अधिक जांच केंद्र स्थापित करने की मांग की है.
बता दें कि इससे पहले विशेषज्ञों ने सुझाव दिया था कि भारत को कोरोना से निपटने के लिए दक्षिण कोरिया का मॉडल अपनाते हुए देश में 20 हजार जांच केंद्र खोलने चाहिए.देश भर में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 146 नए मामलों के सामने आने के बाद इनकी संख्या बढ़कर मंगलवार को 1,397 हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश भर में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 35 हो गया है. मंत्रालय ने मंगलवार को दिये अद्यतन आंकड़े में कहा कि कोविड-19 के सक्रिय मामले अभी 1238 हैं जबकि तीन मौत हुईं हैं जिनमें से दो पंजाब में और एक महाराष्ट्र में है. उसने बताया कि 123 लोग या तो ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है जिससे इससे जुड़े कुल मामले 1,397 हुए, जिनमें 49 विदेशी हैं.
महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा मौत (9) हुई हैं जबकि गुजरात में (6), कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश में (3-3) दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर में (2-2) लोगों की जान गई हैं. केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, बिहार और हिमाचल प्रदेश में इस बीमारी से एक-एक व्यक्ति ने अपनी जान गंवाई है.
इस खतरनाक बीमारी के सबसे ज्यादा मामले केरल से आए हैं जहां 234 लोग संक्रमित मिले हैं. इसके बाद महाराष्ट्र में 216 और उत्तर प्रदेश में 101 मामले सामने आए हैं. दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 97, कर्नाटक में 83 तथा तेलंगाना में 79 मामने सामने आए हैं. राजस्थान व तमिलनाडु में कोविड-19 के 74-74 मामले हैं, गुजरात में 73 तथा जम्मू कश्मीर में 54 मामले अब तक सामने आए हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।