होम जिस डॉक्टर से मिले थे रूस के राष्ट्रपति पुतिन, वो भी हुआ कोरोना का शिकार
जिस डॉक्टर से मिले थे रूस के राष्ट्रपति पुतिन, वो भी हुआ कोरोना का शिकार
इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस के संक्रमण से लड़ रही है. इस वायरस ने आम लोगों के साथ ही दुनिया की कई बड़ी हस्तियों को भी अपनी जद में ले लिया है. अब बीते सप्ताह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जिस अस्पातल का दौरा किया था वहां के मुख्य डॉक्टर भी कोरोना पीड़ित पाए गए हैं.
बता दें कि पुतिन बीते सप्ताह रूस की राजधानी मॉस्को में एक अस्पताल के दौरे पर गए थे जहां वो डेनिस प्रोत्सेंको से मिले थे. कोरोना पीड़ित होने के बाद उन्होंने फेसबुक पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, "कोरोना वायरस की जांच में मैं पॉजिटिव पाया गया हूं लेकिन मुझे ठीक लग रहा है."
इटली में कोरोना वायरस फैलने के बाद से विशेषज्ञों ने रूस सरकार को सावधान किया था और संक्रमण को रोकने के उपाय पर काम करने को कहा था. हालांकि जब पुतिन अस्पताल गए थे तो उन्होंने एहतियातन सुरक्षा के सभी उपायों को अपनाया था.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।