होम उत्तर प्रदेश सरकार ने निजी चिकित्सकों को अपने क्लिनिक खोलने का दिया आदेश
उत्तर प्रदेश सरकार ने निजी चिकित्सकों को अपने क्लिनिक खोलने का दिया आदेश
। कोरोना वायरस (कोविङ-19) के संक्रमण के समय में डॉक्टपों के द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इस विपरीत समय में समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है कि वह अपेक्षित सहयोग करें। कई जनपदों से यह शिकायत प्राप्त हो रही है कि कुछ निजी चिकित्सालयों द्वारा अपने चिकित्सालय या तो इस समय बन्द कर दिये गये हैं या उनके द्वारा अधिकांश मरीजों को देखा ही नहीं जा रहा है। मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने इस संदर्भ में निम्नलिखित कार्यवाही सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि
लॉक डाउन के दौरान निजी चिकित्सालयों को खोलने की व्यवस्था की जाए। चिकित्सालय के प्रबन्धकों को निर्देशित किया जाए कि वे चिकित्सा एवं उपचार हेतु प्रयोग में आने वाले उपकरण को क्रियाशील रखें, चिकित्सकों/पैरामेडिकल स्टाफ की एक निश्चित अवधि के लिए उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाये रखें। निजी चिकित्सालयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें अवगत कराया जाय कि सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए भी मरीजों को देखा जा सकता है। चिकित्सालयों में समुचित चिकित्सा सेवा सुनिश्चित करने हेतु IMA (Indian Medical Association) का सहयोग भी प्राप्त किया जाए। यदि कोई चिकित्सालय वार्ता के बाद भी उपरोक्त निर्देशों का पालन नहीं करता है तो समुचित प्रावधानों के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कार्यवाही भी की जाय। उक्त के अनुसार तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने का कष्ट करें।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।