होम कोरोना का कवच तोड़ चुके हैं अब तक 900 लोग
कोरोना का कवच तोड़ चुके हैं अब तक 900 लोग
कोरोना से हराने का जज्बा राजधानी के लोगों में खूब देखने को मिल रहा है। इसका अंदाजा कोरोना की आशंका में 14 दिन कोरेंटाइन किए गए लोगों को देखकर लगाया जा सकता है। अब तक 900 से ज्यादा लोगों ने 14 दिन का कोरेंटाइन वक्त घर के एकांत में गुजार कर कोरोना से पुख्ता लड़ाई की बात साबित की है।अब तक करीब 2700 लोग कोरेंटाइन में रखे जा चुके हैं। ज्यादातर लोग विदेश या फिर संक्रमित राज्यों से लौटकर आए हैं।
इसके अलावा कनिका के आवास महानगर के आस-पास के लोग हैं। बीमारी की पुष्टि के लिए काफी लोगों की जांच भी कराई गई। पर, किसी में भी लक्षण नहीं मिले थे। लिहाजा इन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी गई थी।डिप्टी सीएमओ व सैम्पल कलेक्शन के प्रभारी डॉ. एपी सिंह के मुताबिक लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। लोग डॉक्टरों की सलाह को मान रहे हैं। कोरेंटाइन में रहने वालों को स्वास्थ्य विभग की टीम रोजाना फोन कर सेहत का हाल ले रही है। सभी जो लोग तय वक्त पूरा कर रहे हैं उन्हें एहतियात के साथ रहने की सलाह दी जा रही है। अब वह परिवार के सदस्यों से पूर्व की भांति मिल पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 900 से ज्यादा लोगों परी तरह से अपने काम कर रहे हैं। हालांकि लॉक डाऊन है। इसलिए उन्हें बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।