होम प्रशासन ने गलती से लगाया कमल हासन के घर पर क्वारंटीन का नोटिस

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Mar 28, 2020 08:10 PM

प्रशासन ने गलती से लगाया कमल हासन के घर पर क्वारंटीन का नोटिस

प्रशासन ने गलती से लगाया कमल हासन के घर पर क्वारंटीन का नोटिस

प्रशासन ने गलती से लगाया कमल हासन के घर पर क्वारंटीन का नोटिस

अभिनेता-राजनेता कमल हासन के पुराने घर के बाहर होम क्वारंटीन (quarantine) का नोटिस लगने के कुछ घंटों बाद ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन ने उसे यह कहते हुए हटा दिया कि यह गलती से लग गया था. हालांकि, पार्टी के प्रवक्ता का मानना है कि ऐसा राज्य सरकार ने परेशान करने के लिए किया था. निगम उन सभी लोगों के घरों के बाहर ऐसे नोटिस लगा रहा है

"क्या अधिकारियों को नोटिस को चिपकाने से पहले मकान मालिक से उस व्यक्ति की स्थिति के बारे में पूछताछ नहीं करनी चाहिए जो विदेश से लौटे थे और उन्हें बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गई थी?" अप्पास ने आश्चर्य जताते हुए कहा, "कमल हासन के भारत में होने के बावजूद चेन्नई कॉरपोरेशन 'होम क्वारंटीन' नोटिस में उनके नाम का जिक्र कैसे कर सकता है."

उन्होंने कहा यह स्थानीय सरकार द्वारा तंग करने के अलावा कुछ भी नहीं है. हाल ही में हमारे राजनेता को पुलिस ने बुलाया था और 'इंडियन' फिल्म शूटिंग स्थल पर हुई दुर्घटना के संबंध में कई घंटों तक पूछताछ की थी.इस बीच, कमल हासन ने एक बयान में कहा कि वह पिछले कुछ सालों से उस इमारत में नहीं रह रहे हैं और पार्टी कार्यालय का काम वहीं से होता है. कमल हासन ने कहा, "इसलिए, जो खबर बताई गई है, वह सही नहीं है. एहतियात के तौर पर, मैंने सामाजिक दूरी (social distancing) बना रखी है."

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)