होम चीनी राष्ट्रपति शी से बात करने के बाद बदले ट्रंप के सुर
चीनी राष्ट्रपति शी से बात करने के बाद बदले ट्रंप के सुर
कोरोना (Corona virus) को अब तक 'चीनी वायरस' बताने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर बदल गए हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने न केवल इसे 'कोरोना (Corona virus)' बताया बल्कि इस महामारी से निपटने में चीन के प्रयासों के तारीफों के पुल बांध दिए. अमेरिकी राष्ट्रपति के रुख में यह बदलाव चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ फोन पर बातचीत के बाद आया है. शी जिनपिंग से बात करने के बाद ट्रंप ने ट्वीट करके कहा अभी-अभी मेरी चीनी राष्ट्रपति से बहुत अच्छी बातचीत हुई है. हमने आपस में कोरोना (Corona virus) के बारे में बात की जिससे दुनिया का बड़ा हिस्सा प्रभावित है.
चीन ने इस वायरस के संबंध में काफी काम किया है और अच्छी समझ विकसित की है. हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं. मैं इसका सम्मान करता हूं. इससे पहले पिछले कुछ दिनों से डोनाल्ड ट्रंप लगातार चीन के खिलाफ हमलावर रुख अपनाए हुए हैं. ट्रंप लगातार कोरोना (Corona virus) को चीनी वायरस बता रहे हैं. पिछले दिनों उन्होंने कहा था कि कोरोना (Corona virus) प्रकोप पर जानकारी साझा करने की बजाए चीन ने उसे 'रहस्य की तरफ छिपाकर रखा.'
उन्होंने कहा अगर बीजिंग ने इस खतरे के बारे में पहले ही चेतावनी दे दी होती तो अमेरिका और पूरा विश्व इसके लिए ज्यादा बेहतर तरीके से तैयार होता. उन्होंने कहा आप इसे समझिए चीन यहां फायदे में नहीं रहा है. चीन में करोड़ों लोग हैं. चीन को इसका बहुत बुरा परिणाम भुगतना पड़ा है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।