होम संकट में सरकार का सहयोग करने वालों का स्वागत : गहलोत
संकट में सरकार का सहयोग करने वालों का स्वागत : गहलोत
जयपुर (jaipur). मुख्यमंत्री (Chief Minister) अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने मुख्यमंत्री (Chief Minister) निवास पर एक उच्च्स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी राजनीतिक दलों के सासंदों, विधायकों, नगरीय निकाय प्रमुखों, जिला प्रमुखों, प्रधानों, जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्यों, पार्षदों एवं वार्ड पंचों से लेकर सरपंचों सहित प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वैश्विक महामारी से उत्पन्न संकट की इस घड़ी में गरीब, बेसहारा एवं असहाय लोगों तक भोजन, राशन एवं अन्य जरूरत की सामग्री पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाएं.उन्होंने विभिन्न एनजीओ, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं राज्य स्तर से लेकर स्थानीय स्तर के सामाजिक संगठनों के साथ ही पटवारी, ग्रामसेवक, तहसीलदार, बीडीओ, एसडीओ एवं पुलिस (Police) के बीट कान्स्टेबल का आह्वान किया कि वे कच्ची बस्तियों में रहने वाले गरीबों, कचरा बीनने वालों, रिक्शा चालकों, निराश्रित एवं घुमंतु लोगों सहित किसी भी भूखे व्यक्ति तक भोजन एवं राशन पहुंचाने के लिए आगे बढक़र जिम्मेदारी लें. उन्होंने भोजन और राशन के पैकेट जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए अभी उपलब्ध संसाधनों के साथ ही सांसद (Member of parliament) एवं विधायक कोष का भी उपयोग करने को कहा. गहलोत ने कहा कि पूरे देश में अगले 21 दिन तक लॉकडाउन (Lockdown) रहेगा, ऐसे में प्रदेश के गरीब एवं असहाय लोगों पर इसका सर्वाधिक प्रभाव पड़ेगा.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।