होम छात्रों की बल्ले-बल्ले : बिना परीक्षा पास होंगे गुजरात के 81 लाख छात्र
छात्रों की बल्ले-बल्ले : बिना परीक्षा पास होंगे गुजरात के 81 लाख छात्र
गांधीनगर. गुजरात सरकार (Government) ने कोरोनावायरस के चलते बिना परीक्षा 81 लाख 35 हजार छात्रों को पास करने का निर्णय लिया है. गुजरात सरकार (Government) ने कक्षा 1 से 9 वीं तक और 11वीं के विद्यार्थियों को सालाना परीक्षा लिए बिना सामूहिक रूप से पास करने का फैसला किया है.गुजरात में यह तीसरा अवसर है. जब बिना परीक्षा लिए छात्रों को पाठ किया गया है. 1974 में पहली बार इसी तरीके की कार्रवाई की गई थी. दूसरी बार 1985 में आरक्षण आंदोलन के दौरान बिना परीक्षा दिए छात्रों को पास करने का फैसला लिया गया था. यह तीसरा अवसर है जब कोराना वायरस के कारण छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया गया है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।