होम कोरोना: एम्स के इतिहास में पहली बार ओपीडी सेवाएं बंद

Alert Star Digital Team Mar 23, 2020 10:08 PM

कोरोना: एम्स के इतिहास में पहली बार ओपीडी सेवाएं बंद

कोरोना: एम्स के इतिहास में पहली बार ओपीडी सेवाएं बंद

कोरोना: एम्स के इतिहास में पहली बार ओपीडी सेवाएं बंद

 एम्स ने अपने इतिहास में पहली बार अपनी विशेष सेवाओं समेत ओपीडी सेवाओं को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का फैसला किया है जिसमें सभी नये और पुराने पंजीकरण शामिल हैं। यह आदेश 24 मार्च से प्रभाव में आएगा। इससे पहले एम्स ने कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण के लिये अपने संसाधनों के इस्तेमाल को लेकर 23 मार्च से मरीजों का नियमित सीधा ओपीडी पंजीकरण अस्थायी तौर पर निलंबित करने का फैसला लिया था। 

 सोमवार को जारी नये परिपत्र में कहा गया ,‘‘ यह तय किया गया है कि एम्स अस्पताल और उसके सभी केंद्रों पर सभी नये और पुराने मरीजों के रजिस्ट्रेशन और विशेष सेवाओं समेत सभी ओपीडी सेवायें 24 मार्च से आगामी आदेश तक बंद रहेंगी।’’ एम्स ने अपने इतिहास में पहली बार अपनी विशेष सेवाओं समेत ओपीडी सेवाओं को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का फैसला किया है जिसमें सभी नये और पुराने पंजीकरण शामिल हैं। यह आदेश 24 मार्च से प्रभाव में आएगा। इससे पहले एम्स ने कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण के लिये अपने संसाधनों के इस्तेमाल को लेकर 23 मार्च से मरीजों का नियमित सीधा ओपीडी पंजीकरण अस्थायी तौर पर निलंबित करने का फैसला लिया था। सोमवार को जारी नये परिपत्र में कहा गया ,‘‘ यह तय किया गया है कि एम्स अस्पताल और उसके सभी केंद्रों पर सभी नये और पुराने मरीजों के रजिस्ट्रेशन और विशेष सेवाओं समेत सभी ओपीडी सेवायें 24 मार्च से आगामी आदेश तक बंद रहेंगी।’’ एम्स ने शुक्रवार को एक परिपत्र जारी करके सभी गैर जरूरी सर्जरी और उपचार स्थगित करने का फैसला किया था। इसमें निर्देश दिया गया था कि 21 मार्च से सिर्फ जीवनरक्षक आपात सर्जरी ही की जायेंगी। केंद्र सरकार द्वारा संचालित आरएमएल और सफदरजंग ने भी सभी गैर-जरूरी सर्जरी टाल दी हैं और ओपीडी सीमित तरीके से चल रही हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)