होम आईसीएमआर का दावा, अभी भारत कोरोना स्टेज-3 से बहुत दूर

Alert Star Digital Team Mar 23, 2020 10:12 PM

आईसीएमआर का दावा, अभी भारत कोरोना स्टेज-3 से बहुत दूर

आईसीएमआर का दावा, अभी भारत कोरोना स्टेज-3 से बहुत दूर

आईसीएमआर का दावा, अभी भारत कोरोना स्टेज-3 से बहुत दूर

कोरोना के संक्रमण की स्थिति चिंताजनक है, लेकिन अभी भारत स्टेज-3 से काफी दूर है. आईसीएमआर के डॉ. रमन गंगाखेड़कर का कहना है कि अभी भी लोग चेत जाएं तो समय है. हम बहुत बड़े खतरे से बच सकते.हैं. डॉ.रमन ने कहा उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है. वह मानते हैं कि दुनिया में मानवजाति के लिए संक्रमण काल है, लेकिन भारत जैसे देश कठोर अनुशासन के जरिए इसके.बड़े दुष्प्रभाव से बच सकते.हैं.स्टेज-3 में कोविड-19 संक्रमण के पहुंचने के बारे में डा. गंगाखेड़कर ने कहा कि अभी संक्रमण संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले कुछ लोगों में पॉजिटिव लक्षण दिखा रहा है. इसी स्तर पर अगर नियंत्रित हो जाए तो अच्छा है. इसका कम्युनिटी (समुदाय) में फैलना बहुत हानिकारक होगा. वैज्ञानिकों के मुताबिक स्टेज-3 में कोविड-19 का पहुंचना भयावह होगा. स्टेज-3 से आशय सोसायटी में फैलाव से है. एक वरिष्ठ चिकित्सक के अनुसार अभी 10 हजार कोरोना सैंपल प्रतिदिन जांच की क्षमता.है. समुदाय में संक्रमण के पहुंचने पर पर हर रोज लाखों सैंपल तक जांच के लिए लेने पड़ सकते हैं. बताते हैं कि भारत के पास एक साथ इतने सैंपल परखने की क्षमता नहीं है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)