होम गाजियाबाद: लॉकडाउन तोड़ने पर 70 लोगों के खिलाफ FIR, 200 के कटे चालान
गाजियाबाद: लॉकडाउन तोड़ने पर 70 लोगों के खिलाफ FIR, 200 के कटे चालान
दुनिया भर में तबाही मचा रहे कोरोना वायरस के लिखाफ भारत भी सख्ती से जंग लड़ रहा है. इस दिशा में एक दिन के लिए जनता कर्फ्यू लगाया गया. इसी बीच कई राज्यों की सरकारों ने लॉकडाउन का ऐलान किया. कोरोना से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में 23 मार्च से लॉकडाउन किया गया. इसके तहत गाजियाबाद में भी लॉकडाउन लागू है.
हालांकि, लॉकडाउन लागू होने के बाद कई जिलों की तरह गाजियाबाद में भी इसका उल्लंघन किया गया. इसे लेकर गाजियाबाद में लॉकडाउन का पालन ना करने पर 70 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. वहीं 200 लोगों के चालान काटे गए.
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए गाजियाबाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सभी थानों और राजपत्रित अधिकारियों को पूर्ण लॉकडाउन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के सख्त आदेश दिए थे. उन्होंने कहा था यदि कोई भी व्यक्ति आदेश को नहीं मानता है तो उस पर नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. इसी के मद्देनजर 70 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. वहीं, बाहर गाड़ियों से निकले 200 लोगों के चालान हुए.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।