होम एनएबीएल से मान्यता प्राप्त लैब जल्द करेंगे कोरोना जांच का काम: आईसीएमआर
एनएबीएल से मान्यता प्राप्त लैब जल्द करेंगे कोरोना जांच का काम: आईसीएमआर
कोरोना वायरस के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के 72 लैब जांच कर रहे हैं और निजी एनएबीएल से मान्यता प्राप्त लैब जल्द ही देश में इस विषाणु के संक्रमण की जांच करने लगेंगे। आईसीएमआर के महानिदेशक बलराम भार्गव ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने सभी निजी लैबोरेटरी से अपील की कि कोविड-19 की मुफ्त जांच करने की पेशकश करें। उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र में जांच के लिए हमारे आईसीएमआर के 72 लैबोरेटरी हैं और महीने के अंत तक 49 और काम करने लगेंगे। भार्गव ने कहा कि वायरस के स्थानीय संचार के लिए भारत दूसरे चरण में है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।