होम दिल्ली: इटली से लौटकर 18 दिन तक ऑफिस जाता रहा कोरोना वायरस से पीड़ित व्यक्ति
दिल्ली: इटली से लौटकर 18 दिन तक ऑफिस जाता रहा कोरोना वायरस से पीड़ित व्यक्ति
गौतमबुद्ध नगर. दो अन्य लोगों गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) में नए कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए हैं. इस तरह से जिले में COVID- 19 के कुल मामले बढ़कर तीन हो गए हैं. दो नए मामलों की पुष्टि नेशनल सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल (NCDC) ने मंगलवार की सुबह की.वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने उस कंपनी के चार लोगों के सैंपल लिए हैं, जिसमें जनकपुरी में रोगी पाया गया व्यक्ति काम करता था. अधिकारियों ने बताया कि यह व्यक्ति इटली (Italy) से लौटने के बाद 18 दिनों तक काम पर जाता रहा. उसने तभी काम पर जाना बंद किया जब उसे COVID- 19 के संक्रमण का पता चला. सेक्टर- 78, नोएडा में संक्रमित पाए गए व्यक्ति को इसी जनकपुरी (Janakpuri) के रोगी के संपर्क में आने से कोरोना वायरस का संक्रमण हुआ.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।