होम मध्य प्रदेश : भाजपा विधायकों का दिल्ली जाना रद्द
मध्य प्रदेश : भाजपा विधायकों का दिल्ली जाना रद्द
मध्य प्रदेश के भाजपा विधायकों को दिल्ली ले जाने की योजना को रद्द कर दिया गया है। विधायक हवाईअड्डे से होटल की ओर लौटने लगे हैं। विधायकों को आमेर ग्रीन नहीं बल्कि अन्य होटल मंे ठहराने की तैयारी है। भाजपा विधायकों को विधानसभा के सत्र में शामिल करने के लिए रविवार की देर रात को मानेसर से भोपाल लाया गया था, मगर विधानसभा की कार्यवाही 26 मार्च तक के लिए स्थगित किए जाने पर फिर विधायकों को दिल्ली भेजा जा रहा था। विधायकों को होटल आमेर ग्रीन से हवाईअड्डे पर लाया गया था, विधायक विमान में बैठने की तैयारी में थे मगर अचानक दिल्ली जाना निरस्त कर दिया गया है।
भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री विजय शाह ने कहा, 'राज्यपाल ने मंगलवार को फ्लोर टेस्ट के लिए पत्र लिखा है, इसलिए दिल्ली जाने के कार्यक्रम को निरस्त किया गया है। वैसे इस बात की उम्मीद कम है कि मुख्यमंत्री द्वारा राज्यपाल के निर्देश पर अमल हो।'
सूत्रों का कहना है कि भाजपा के विधायकों को अब भोपाल के आमेर ग्रीन में नहीं बल्कि पड़ोसी जिले सीहोर के एक होटल में ठहराया जा सकता है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।