होम अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा कर रही है डेब्यू अमेजोन प्राइम के वेब सीरिज से!
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा कर रही है डेब्यू अमेजोन प्राइम के वेब सीरिज से!
सामी एम इरफान. बालीवुड अभिनेत्राी सोनाक्षी सिन्हा ने शनिवार की सुबह इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट से अपने फैन्स को आश्चर्य में डाल दिया. सोनाक्षी सिन्हा ने एक ग्रुप फोटो शेयर करते हुए जानकारी दी है कि वह अमेजोन प्राइम की एक श्रृंखला के साथ अपने अभिनय की एक नई शुरूआत कर रही हैं.
वह काफी दिनों से खामोश थी और यह समझा जा रहा था कि सोनाक्षी सिन्हा कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं कर रही. उसने 2019 में काफी इवेंट किया, चार फिल्मों में अभिनय किया और एक डिजिटल रियलिटी शो को भी जज किया था.
यह वेब सिरीज रीमा कागती के निर्देशन में बन रही है और यह एक क्राइम थ्रिलर शो होगा. इसमें सोनाक्षी सिन्हा के अलावा गुलशन देवैया, सोहम शाह और विजय वर्मा भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इस शो का निर्माण एक्सेल मूवीज और टाइगर बेबी फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है.
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म 'भुज' द प्राइड ऑफ इंडिया' है. इस फिल्म में वह अजय देवगन के साथ काम कर रही हैं जो स्वतंत्रता दिवस, 2020 पर रिलीज होने वाली है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।