होम कोरोना वायरस के चलते टाले गए पश्चिम बंगाल के स्थानीय निकाय चुनाव

Alert Star Digital Team Mar 16, 2020 08:56 PM

कोरोना वायरस के चलते टाले गए पश्चिम बंगाल के स्थानीय निकाय चुनाव

कोरोना वायरस के चलते टाले गए पश्चिम बंगाल के स्थानीय निकाय चुनाव

कोरोना वायरस के चलते टाले गए पश्चिम बंगाल के स्थानीय निकाय चुनाव

दुनियाभर में कोरोना वायरस के खौफ और देश में इसके लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के निकाय चुनावों को टालने का फैसला किया है।

इससे पहले, राज्य की सत्ताधारी टीएमसी ने राज्य चुनाव आयोग से कोरोना वायरस के डर के चलते निकाय चुनाव टालने की मांग की थी। विधान सभा चुनाव से करीब एक साल पहले स्थानीय निकाय चुनाव और कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन को बीजेपी और टीएमसी के लिए लिटमस टेस्ट के तौर पर देखा जा रहा है।

कोरोना के अब तक 114 मामले आए

देश में कोरोना वायरस से इन्फैक्टेड चार नए मरीजों की पहचान हुई है। इसके बाद पीड़ितों की कुल संख्या 114 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़ कर 114 हो गई है। लद्दाख, ओडिशा, जम्मू कश्मीर और केरल में एक-एक नए मामलों की पुष्टि हुई है।

ओडिशा में इटली से लौटे शोधकर्ता के कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद राज्य में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। दिल्ली के एक और कोरोना पीड़ित मरीज को ठीक होने का बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

महाराष्ट्र में प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के आंकड़ों में अंतर
महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि मुंबई और नवी मुंबई में 4 नए मामलों के साथ महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के पीड़ितों की संख्या अब 37 हो चुकी है, लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में कुल 32 मरीज हैं।

महाराष्ट्र के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी भाषा को बताया कि इन नए चार मामलों में से तीन मुम्बई में और एक मामला नवी मुम्बई में सामने आया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 37 हो गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)