होम कांग्रेस को बड़ा झटका, 5 विधायकों ने दिया इस्तीफा,
कांग्रेस को बड़ा झटका, 5 विधायकों ने दिया इस्तीफा,
राज्यसभा चुनाव से पहले ही गुजरात कांग्रेस को झटका लगा है. राज्य में कांग्रेस के चार विधायकों के इस्तीफे के बाद एक और विधायक ने इस्तीफा दे दिया है. गुजरात में राज्यसभा की 4 सीटों पर 26 मार्च को होने वाले चुनाव से पहले राज्य में कांग्रेस के 5 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी को अपने इस्तीफे सौंप दिए.
कांग्रेस के पांचों विधायकों के इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिए हैं. त्रिवेदी ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि वह सोमवार को विधानसभा में विधायकों के नामों की घोषणा करेंगे. इसके साथ ही 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 73 से कम होकर 68 हो गई है .
हालांकि कांग्रेस के सचेतक अश्विन कोटवाल ने कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे की खबर को कोरी अफवाह बताया है. ये हैं वे विधायक!: लींबडी के विधायक सोमाभाई पटेल और धारी के विधायक जे.बी. काकिडया ने बीती रात 12.30 बजे के आसपास अपने इस्तीफे दे दिए.
दोपहर होते-होते अबडासा के प्रद्युम्नसिंह जाडेजा, डांग के मंगल गावित और गढ्डा के प्रवीण मारु के इस्तीफे की खबर भी आ गई. प्रवीण पहले विधायक हैं, जिन्होंने इस्तीफा देने की पुष्टि की है. प्रवीण ने दावा दिया है कि उन्होंने दो दिन पहले ही इस्तीफा दे दिया था.
7-8 विधायक नाराज
राज्यसभा चुनाव से पहले ही रिसोर्ट पॉलिटिक्स में जुटी कांग्रेस के कुछ और विधायक देर रात तक इस्तीफा दे सकते हैं. 7-8 विधायक कांग्रेस नेतृत्व से नाराज बताए जाते हैं. इस्तीफा देने वाले विधायकों से नेतृत्व का संपर्क नहीं हो पा रहा है. उनके मोबाइल भी स्विच ऑफ हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।