होम चिली ने दो क्रूज जहाज में सवार 1,300 लोगों को पृथक किया

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Mar 15, 2020 07:28 PM

चिली ने दो क्रूज जहाज में सवार 1,300 लोगों को पृथक किया

चिली ने दो क्रूज जहाज में सवार 1,300 लोगों को पृथक किया

चिली ने दो क्रूज जहाज में सवार 1,300 लोगों को पृथक किया

चिली ने दो क्रूज जहाजों पर सवार 1,300 से अधिक लोगों को पृथक कर दिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कदम जहाज पर सवार एक ब्रिटिश बुजुर्ग के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उठाया गया है. उल्लेखनीय है कि दोनों जहाजों ने चिली के पैटागोनिया स्थित फ्जोरड्स में लंगर डाले हैं मंत्रालय ने बताया कि राजधानी सेंटियागो से करीब 2,400 किलोमीटर दूर दक्षिणी बंदरगाह सेलेटा टॉटेल पर सिलवर एक्सप्लोरर जहाज से 85 वर्षीय व्यक्ति उतरा था और उसमें कोरोना वायरस से संक्रमण के लक्षण दिखे थे.इसके बाद उस व्यक्ति को कॉयहेक शहर के अस्पताल में ले जाकर जांच की गई और कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया. स्वास्थ्य मंत्री जेम मनालीच ने बताया, जहाज को कास्त्रो बंदरगाह से दूर पृथक रखा गया है. ब्रिटिश नागरिक की सेहत ठीक है लेकिन वह कोरोना वायरस से संक्रमित है. अन्य जहाज अजमारा परसूट में 665 यात्री और करीब 400 चालक दल के सदस्य सवार हैं और हाल में उसने दक्षिण अर्जेंटिना के उशुआइया बंदरगाह से चिली के जल क्षेत्र में प्रवेश किया था. मनालीच ने बताया कि कोरोना वायरस की आशंका के चलते यात्रियों के उतरने पर रोक के बाद जहाज को चाकाबुको बंदरगाह के पास पृथक रखा गया है. उल्लेखनीय है कि चिली में कोरोना वायरस से संक्रमण के 61 मामलों की पुष्टि हो चुकी हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)