होम भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर की नई पार्टी का एलान, कई पूर्व विधायक और सांसद शामिल
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर की नई पार्टी का एलान, कई पूर्व विधायक और सांसद शामिल
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने अपनी नई पार्टी (आजाद समाज पार्टी) का एलान किया गया है. 28 पूर्व विधायकों और 6 पूर्व सांसद भी पार्टी में शामिल हुए हैं. कार्यक्रम के आयोजन से पहले ही रविवार सुबह अनुमति को लेकर कार्यक्रम स्थल का माहौल बिगड़ गया था. आज सुबह जब भीम आर्मी कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे, तो पुलिस की ओर से अनुमति ना होने की बात कहकर गेस्ट हाउस का ताला बंद कर दिया गया.
हालांकि कुछ देर के लिए माहौल बिगड़ गया, लेकिन समझाने-बुझाने के बाद ताला खोलकर कार्यकर्ता हॉल में बैठ गए. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के कई राज्यों से भीम आर्मी समर्थक आए. चंद्रशेखर का यह कदम साल 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिमी यूपी की राजनीति में एक नया समीकरण बना सकता है. भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर सहारनपुर में दलित और ठाकुरों में टकराव के बाद चर्चा में आए थे.
सहारनपुर जेल से रिहा होने के बाद वे लगातार केंद्र व यूपी सरकार को चुनौती दे रहे हैं. भीम आर्मी के मेरठ जिलाध्यक्ष विकास हरित का कहना है कि पार्टी की घोषणा का कार्यक्रम दिल्ली में होना था. जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को जुटना था. लेकिन कोरोना वायरस के अलर्ट के चलते उन्हें दिल्ली में अनुमति नहीं मिली. इसके बाद नोएडा में कार्यक्रम निर्धारित किया है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।