होम कोरोना पर मोदी सरकार की तैयारी के मुरीद हुए चिदंबरम, कहा और करने की जरुरत

समाचारखेल Alert Star Digital Team Mar 15, 2020 07:12 PM

कोरोना पर मोदी सरकार की तैयारी के मुरीद हुए चिदंबरम, कहा और करने की जरुरत

कोरोना पर मोदी सरकार की तैयारी के मुरीद हुए चिदंबरम, कहा और करने की जरुरत

कोरोना पर मोदी सरकार की तैयारी के मुरीद हुए चिदंबरम, कहा और करने की जरुरत

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी.चिदंबरम ने रविवार को देश में राज्य सरकारों व केंद्र के बीच समन्वय के अंतर को लेकर चिंता जाहिर की. उन्होंने केंद्र से कोरोना वायरस बीमारी को नियंत्रित करने के लिए और कदम उठाने का आग्रह किया. अपने कांग्रेस के साथियों शशि थरूर और राहुल गांधी के विपरीत चिदंबरम ने देश में घातक वायरस को नियंत्रित करने के सरकार के अब तक प्रयासों की सराहना की.चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, 'कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई अब तक अच्छी रही है, लेकिन हम अधिक कर सकते है? कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले एक हफ्ते में 31 से बढ़कर 84 हो गए हैं. कुछ राज्य सरकारों ने आंशिक लॉकडाउन की घोषणा की है. यह केंद्र सरकार के लिए और उपायों पर विचार करने का समय है. पूर्व वित्तमंत्री ने कहा,आईसीएमआर की चेतावनी पर ध्यान देने का समय है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)