होम PAK ने कठुआ में तोड़ा सीजफायर, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
PAK ने कठुआ में तोड़ा सीजफायर, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी रेंजर्स ने अंतरराष्ट्रीय सीमा की अग्रिम चौकियों पर बिना किसी उकसावे के रात भर गोलीबारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि, गोलीबारी में भारतीय पक्ष की ओर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और हीरानगर सेक्टर के मन्यारी-चोरगली इलाके में दोनों ओर से पूरी रात हुई गोलीबारी के कारण सीमा पर रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया। उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब पौने दस बजे पाकिस्तानी रेंजर्स ने अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की शुरुआत की। इसके बाद रविवार सुबह चार बज कर करीब 35 मिनट तक गोलीबारी जारी रही।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।