होम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज (India vs South Africa ODI Series) के लिए रविवार को भारतीय टीम (India National Cricket Team) का ऐलान किया गया है. रविवार को जिस भारतीय दल का ऐलान किया गया है उसमें टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का नाम शामिल नहीं है. रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले के दौरान चोट लगी थी जिसके कारण वो न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे.
रोहित शर्मा की जगह टीम में पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को दी गई है. पृथ्वी शॉ को न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था, जब शिखर धवन (Shikha Dhawan) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान कंधे में चोट लगी थी.
वहीं हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) जो बीते साल सितंबर महीने से ही टीम से बाहर हैं उन्हें भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में मौका दिया गया है. हार्दिक पांड्या ने अपनी पीठ की सर्जरी करावाई थी जिसके बाद से ही वो टीम से बाहर हैं. हालांकि पहले माना जा रहा था पांड्या न्यूजीलैंड दौरे पर नजर आ सकते हैं लेकिन वो फिट नहीं हो पाए थे. हार्दिक पांड्या ने बीते दिनों ही डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में दो शतक लगाकर धमाकेदार वापसी की है.
तेज गेंदबाद भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) जो लंबे समय से टीम से बाहर हैं उन्हें भी मौका दिया गया है. भुवनेश्वर कुमार के आने से टीम इंडिया (Team India) की गेंदबाजी को एक नई धार मिलेगी. दूसरी तरफ मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) जिन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में मौका मिला था उन्हें आराम दिया गया है. इसके अलावा मयंक अग्रवाल, केदार जाधव, शार्दुल ठाकुर और शिवम दुबे को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है.
दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए पहले माना जा रहा था कि विराट कोहली को आराम दिया जा सकता है क्योंकि वो बीते कई दिनों से लगातार क्रिकेट खेल रहे है. लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं है. टीम की कमान एक बार फिर विराट कोहली को सौंपी गई है. वहीं शार्दुल ठाकुर को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है. शार्दुल ठाकुर ने न्यूजीलैंड दौरे पर विकेट तो चटकाएं थे लेकिन वो रन रोकने में नाकाम रहे थे.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।