होम मुश्किल में घिरी कांग्रेस, टैक्स नहीं चुकाने के मामले में अहमद पटेल को आयकर विभाग का समन

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 6, 2020 08:23 PM

मुश्किल में घिरी कांग्रेस, टैक्स नहीं चुकाने के मामले में अहमद पटेल को आयकर विभाग का समन

मुश्किल में घिरी कांग्रेस, टैक्स नहीं चुकाने के मामले में अहमद पटेल को आयकर विभाग का समन

मुश्किल में घिरी कांग्रेस, टैक्स नहीं चुकाने के मामले में अहमद पटेल को आयकर विभाग का समन

आयकर विभाग (Income Tax Department) ने कांग्रेस पार्टी (Congress) के पैसों के लेनदेन से संदर्भ में कर की कथित तौर पर अदायगी नहीं करने के मामले में पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल (Ahmed Patel) को समन भेजा है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

दूसरी तरफ, कांग्रेस ने चुनावी बॉन्ड (Election Bonds) का मुद्दा उठाते हुए भाजपा (BJP) पर पलटवार किया और कहा कि विपक्षी पार्टी पर अंगुली उठाने से पहले राजनीतिक चंदे को चुनावी बॉन्ड के माध्यम से भ्रष्टाचार को संस्थागत व्यवस्था बनाने की जांच होनी चाहिए.

पटेल को भेजा गया नया नोटिस
अधिकारियों ने बताया कि पटेल को कांग्रेस के कोषाध्यक्ष के तौर पर उपस्थित होने के लिए नया नोटिस भेजा गया है. राज्यसभा सदस्य पटेल को फरवरी महीने में भी आयकर विभाग के समक्ष उपस्थित होने के लिए समन भेजा गया था, हालांकि उन्होंने उस वक्त अपने विभाग को अपने अस्वस्थ होने की सूचना दी थी. अधिकारियों का कहना है कि विभाग पटेल से पूछताछ करना और कांग्रेस की आय, चंदे और खर्च के बारे में समझना चाहता था. उनसे पिछले साल कई स्थानों की तलाशी में बरामद दस्तावेजों के संदर्भ में पूछताछ की जाएगी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)