होम झारखंड राज्यसभा चुनाव: JMM से शिबू सोरेन का नाम तय, BJP से रघुवर दास की चर्चा तेज
झारखंड राज्यसभा चुनाव: JMM से शिबू सोरेन का नाम तय, BJP से रघुवर दास की चर्चा तेज
राज्यसभा (Rajya Sabha) सदस्यों के चुनाव संबंधित नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई. राज्यसभा की 55 सीटों के लिए 26 मार्च को मतदान होना है. इसी क्रम में झारखंड की छह राज्यसभा सीटों में से दो पर चुनाव होने हैं, जिसे लेकर राजनीतिक सरगरमी तेज हो गई है.
महागठबंधन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों ही खेमों में रणनीति बनाने का दौर जारी है. महागठबंधन ने पहली सीट के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सुप्रीमो शिबू सोरेन (Shibu Soren) का नाम तय कर लिया है. गौरतलब है कि राज्य में मौजूदा विधायकों की संख्या के हिसाब से शिबू सोरेन का तीसरी बार राज्यसभा में जाना तय है. इससे पहले शिबू सोरेन 1998 में और वर्ष 2002 में राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के दुमका सीट छोड़ने के बाद फिलहाल झामुमो के पास 29 विधायक हैं. ऐसे में शिबू सोरेन (Shibu Soren) की जीत तय मानी जा रही है. दूसरी सीट पर फैसला कांग्रेस आलकमान को करना है, जिसके लिए भाजपा और झामुमो गठबंधन में कड़ी टक्कर होगी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।