होम दिल्ली पुलिस में तैनात एसीपी के घर पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

समाचारदेश Alert Star Digital Team Mar 6, 2020 08:01 PM

दिल्ली पुलिस में तैनात एसीपी के घर पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली पुलिस में तैनात एसीपी के घर पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली पुलिस में तैनात एसीपी के घर पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

 नोएडा में रहने वाले दिल्ली पुलिस में तैनात एसीपी के घर देर रात कुछ बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिससे उनके फ्लैट के शीशे टूट गए। घटना के समय घर में एसीपी की मां और बहन मजूद थीं। सूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी को अपने कब्जे में लिया और जांच में जुट गई है। पुलिस के आलाधिकारियों का कहना है कि गार्ड के मुताबिक, कई बार एक सिरफिरे को ब्लैक स्कार्पियो में घूमता हुआ देखा गया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

नोएडा के सेक्टर 134 में स्थित जेपी कॉस्मॉस सोसाइटी के टावर के टॉप फ्लोर 17वीं मंजिल पर दिल्ली पुलिस में तैनात एसीपी अपने परिवार के साथ रहते है। देर रात नोएडा थाना एक्सप्रेस वे पुलिस सूचना मिली कि उनके घर पर किसी ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस ने बताया कि गार्ड द्वारा एक ब्लैक शीशे की स्कॉर्पियो से एक सिरफिरे को घूमता हुआ कई दिनों से नोटिस किया गया है। माना जा रहा है कि उसी ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के समय दिल्ली पुलिस में तैनात एसीपी के घर पर उनकी मां और बहन मौजूद थी।

पुलिस का दावा कि जल्द ही फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस किसी भी तरह से गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करेगी। वहीं, सोसाइटी के लोगों की मानें तो सोसाइटी के अंदर सिक्योरिटी नहीं है। पुलिस की पेट्रोलिंग भी नहीं होती और ना ही कोई सीसीटीवी कैमरा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)