होम महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने दावा, भाजपा के 14-15 विधायक हमारे संपर्क में

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Mar 5, 2020 01:46 PM

महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने दावा, भाजपा के 14-15 विधायक हमारे संपर्क में

महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने दावा, भाजपा के 14-15 विधायक हमारे संपर्क में

महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने दावा, भाजपा के 14-15 विधायक हमारे संपर्क में

महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने दावा किया कि राज्य से भाजपा के 14-15 विधायक महाराष्ट्र विकास अघाडी के संपर्क में हैं, लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन विपक्षी नेताओं के ‘शिकार’ की गलती नहीं करना चाहते हैं। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को गिराने के लिए भाजपा पर ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाने का आरोप लगाया है जिसके बाद पाटिल ने यह टिप्पणी की है। महाराष्ट्र राकांपा प्रमुख पाटिल ने भी भाजपा पर सत्ता के लिए उतावला होने का आरोप लगाया।पाटिल ने बुधवार को यहां राज्य विधानमंडल परिसर के बाहर पत्रकारों से कहा, “ विपक्षी पार्टी के 14-15 विधायक हमारे संपर्क में हैं। यहां तक कि आज भी संपर्क में हैं। हमें उनके काम करने होंगे क्योंकि हमारे उनसे अच्छे सबंध हैं। हम उनकी मानसिकता समझते हैं।” उन्होंने कहा, “ फिर भी, यह सही नहीं है कि हम उनका शिकार करें... हमारी इच्छा गलती करने की नहीं हैं। हमारी तवज्जो इस बात पर है कि सरकार चले।”गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन उद्धव ‍ठाकरे नीत शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा से संबंध तोड़ लिये थे, जिस वजह से महाराष्ट्र में भाजपा सरकार नहीं बना सकी थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)