होम भारत में अब तक कोरोना वायरस के 29 मामले सामने आए: डॉ. हर्षवर्धन
भारत में अब तक कोरोना वायरस के 29 मामले सामने आए: डॉ. हर्षवर्धन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्षवर्धन ने देश में कोरोना वायरस से उत्पन्न हालात के बारे में गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि अब तक भारत में इससे संक्रमण के 29 मामलों की पुष्टि हुयी है। हर्षवर्धन ने इस विषय पर उच्च सदन में दिए अपने बयान में स्थिति से निपटने के लिए सरकार द्वारा किए गए उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश में अब तक कोरोना वायरस के 29 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, इनमें केरल के वे तीन लोग भी शामिल हैं जिनमें पिछले महीने इसके संक्रमण की पुष्टि हुई थी और स्वस्थ्य होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।