होम पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर असमंजस बरकरार
पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर असमंजस बरकरार
पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर असमंजस बरकरार है. धोनी का मामला कितना जरुरी है इसका अंदाजा इसी से होता है कि चयन कर्ता पद के पांचों उम्मीदवारों से धोनी से जुड़े सवाल पूछे गये. यह भी कहा जा रहा है कि पूर्व स्पिनर गेंदबाज सुनील जोशी और हरविंदर सिंह को इस मामले में इनके स्पष्ट रुख के कारण ही जगह मिली है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मदन लाल की अगुवाई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने राष्ट्रीय टीम के चयनकर्ता पद के पांचों उम्मीदवारों लक्ष्मण शिवरामकृष्णन, वेंकटेश प्रसाद, राजेश चौहान, सुनील जोशी और हरविंदर सिंह से धोनी के भविष्य को लेकर सवाल पूछा. सवाल यह का कि क्या वह धोनी को टी20 विश्व कप के लिए शामिल करेंगे या नहीं.बीसीसीआई चाहता है कि चयन समिति का रुख धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर रूख स्पष्ट हो. सूत्र ने कहा, 'धोनी का मामला संवेदनशील और उलझा हुआ है, इसलिए इस सवाल को पूछा गया. धोनी आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर हैं. धोनी हालांकि 29 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई करेंगे. अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि धोनी के भविष्य को लेकर बीसीसीआई की क्या सोच है. इससे पहले कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन से धोनी का भविष्य तय होगा, वहीं माना जा रहा है कि नये चयनकर्ता धोनी से बातचीत कर उनका रुख जानना चाहते हैं.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।