होम जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल के घर पर ईडी का छापा

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Mar 5, 2020 01:20 PM

जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल के घर पर ईडी का छापा

जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल के घर पर ईडी का छापा

जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल के घर पर ईडी का छापा

 दिवालिया हो चुकी एविएशन कंपनी जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल पर प्रवर्तन निदेशायल का शिकंजा कसता जा रहा है. गोयल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी दर्ज कर लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक बुधवार देर रात ईडी की टीम अपनी कार से नरेश गोयल को उनके घर लेकर पहुंची और उनकी तलाशी ली गई. बताया जा रहा है कि आज ईडी की टीम उनसे पूछताछ कर सकती है.

जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय की टीम जेट एयरवेज और नरेश गोयल के खिलाफ फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा) के तहत जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि जांच के दौरान अब ईडी की टीम ने नरेश गोयल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी दर्ज कर लिया है. ईडी जेट के 12 सालों के वित्तीय डील की जांच कर रही है.

बता दें कि ईडी ने उनकी पत्नी और बेटे से भी दो-तीन बार पूछताछ की है. सूत्रों के मुताबिक ईडी इस पूरे मामले में 19 निजी फर्म से जुड़े संदिग्ध लेनदेन के मामले को देख रही है. इन फर्मों में से 14 भारत में मौजूद हैं जबकि 5 विदेश में हैं.

बता दें कि जेट एयरवेज नकदी संकट के बाद 17 अप्रैल से परिचालन से बाहर है. बता दें कि ईडी की टीम को जुलाई में जांच के दौरान कंपनी के फंड को इधर-उधर करने समेत व्यापक स्तर पर अनियमितता का पता चला था. वहीं फाउंडर नरेश गोयल ने मार्च में कंपनी के चेयरमैन का पद छोड़ दिया था. कंपनी फिलहाल दिवाला और ऋणशोधन अक्षमता संहिता की प्रक्रिया से गुजर रही है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)