होम ट्रंप की गुजरात यात्रा की तैयारियों पर 100 करोड़ नहीं मात्र आठ करोड़ हुए थे खर्च - मुख्यमंत्री

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 28, 2020 08:13 PM

ट्रंप की गुजरात यात्रा की तैयारियों पर 100 करोड़ नहीं मात्र आठ करोड़ हुए थे खर्च - मुख्यमंत्री

ट्रंप की गुजरात यात्रा की तैयारियों पर 100 करोड़ नहीं मात्र आठ करोड़ हुए थे खर्च - मुख्यमंत्री

ट्रंप की गुजरात यात्रा की तैयारियों पर 100 करोड़ नहीं मात्र आठ करोड़ हुए थे खर्च - मुख्यमंत्री

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कुछ घंटों की गुजरात यात्रा की तैयारियों पर 100 करोड़ रूपये खर्च होने के आरोपों को नकारते हुए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने आज दावा किया कि इस पर मात्र लगभग आठ करोड़ रूपये ही खर्च हुए थे।

श्री रूपाणी ने आज विधानसभा में कहा कि श्री ट्रंप की यात्रा पर 100 करोड़ खर्च होने के बारे में विपक्षी दल कांग्रेस का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस पर मात्र चार करोड़ और अहमदाबाद महानगरपालिका ने भी लगभग इतनी ही राशि खर्च की है। सड़क आदि बनाने का काम बजटीय प्रावधान के अनुरूप हुआ है।

ज्ञातव्य है कि किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की पहली गुजरात यात्रा के तहत गत 24 फरवरी को श्री ट्रंप कुछ घंटों के लिए यहां आये थे। वह हवाई अड्डे से साबरमती आश्रम गये थे और फिर वहां से मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप में शिरकत करने के बाद आगरा होते हुए नयी दिल्ली चले गये थे। श्री ट्रंप ने करीब 36 घंटे की भारत यात्रा का आगाज अहमदाबाद से ही किया था। उनके साथ पत्नी मेलेनिया ट्रंप, बेटी इवांका और दामाद जेर्ड कुशनर तथा एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी था। यहां उनका 22 किमी लंबा रोड शो और एक लाख से अधिक लोगों की उपस्थिति में हुआ नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम खास भव्य था। इसके लिए कई तरह की तैयारियां कई दिनों पहले से ही की गयी थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि इन तैयारियों पर ही 100 करोड़ की राशि खर्च कर दी गयी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)