होम मरांडी को नहीं मिली नेता प्रतिपक्ष की सीट
मरांडी को नहीं मिली नेता प्रतिपक्ष की सीट
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत काफी हंगामेदार रही और विपक्षी दल की तरफ से सदन जय श्री राम के नारे से गूंज उठा। विधानसभा सत्र के पहले दिन ही टकराव के आसार की खबरों के बीच सदन की कार्यवाही शुरू हुई।
झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक (जेवीएम-पी) का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय करने वाले और भाजपा विधायक दल के नेता चुने गये बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष की सीट पर नहीं बैठने दिया गया, जिसके बाद भाजपा विधायक वेल में आ धमके। भाजपा विधायकों ने वेल में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। सदन में जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगने लगे, जिसके बाद कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।