होम दिल्ली हिंसा पर बोले प्रकाश सिंह बादल- देश में ना सेक्युलेरिज्म बचा ना समाजवाद

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 28, 2020 08:09 PM

दिल्ली हिंसा पर बोले प्रकाश सिंह बादल- देश में ना सेक्युलेरिज्म बचा ना समाजवाद

दिल्ली हिंसा पर बोले प्रकाश सिंह बादल- देश में ना सेक्युलेरिज्म बचा ना समाजवाद

दिल्ली हिंसा पर बोले प्रकाश सिंह बादल- देश में ना सेक्युलेरिज्म बचा ना समाजवाद

पंजाब के पूर्व सीएम और शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल ने दिल्ली में हुई हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि देश में धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद नहीं रह गया है। बादल ने कहा कि लोकतंत्र भी देश में जमीन पर नहीं है वो भी सिर्फ चुनाव के लिए ही है। भारतीय जनता पार्टी के पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल नेता ने कहा कि वो दिल्ली के लोगों से अपील करेंगे कि सभी शान्ति बनाए रखने में सहयोग करें।

शुक्रवार को प्रकाश सिंह बादल ने कहा, हमारे संविधान में तीन अहम चीजें हैं- सेक्युलरिज्म, सोशलिज्म और डेमोक्रेसी। यहां ना सेक्युलरिज्म है और ना ही सोशलिज्म बचा है। अमीर, अमीर होता जा रहा है, गरीब, गरीब होता जा रहा है। डेमोक्रेसी भी सिर्फ दो स्तर पर रह गई है लोकसभा चुनाव और स्टेट इलेक्शन। बाकी कुछ नहीं।

प्रकाश सिंह बादल से एक दिन पहले उनकी पार्टी के सांसद नरेश गुजराल दिल्ली हिंसा में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठा चुके हैं। पूर्व पीएम आईके गुजराल के बेटे नरेश गुजराल ने हाल की हिंसा में दिल्ली पुलिस ने जिस तरह की निष्क्रियता दिखाई, वो करीब-करीब वैसी ही थी जैसी हमने 1984 में सिखों के खिलाफ हिंसा के दौरान देखी थी। तब भी पुलिस ने अपना काम ठीक से नहीं किया था और अब भी ऐसा ही हुआ है। गुजराल ने ये भी कहा है कि ये बताने के बावजूद कि मैं सांसद हूं पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। वो हिंसा में फंसे लोगों की मदद के लिए पुलिस से कहते रहे लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी।

बता दें कि दिल्ली हिंसा में 42 लोगों की जान जा चुकी है और संपत्तियों का भारी नुकसान हुआ है। पुलिस के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा जुड़े 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हिंसा के मामलों में अब तक 18 एफआईआर दर्ज की गई हैं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मंदीप सिंह रंधावा ने जानकारी दी है कि बुधवार से कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई है। क्षेत्र में शान्ति बनी हुई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)