होम अमेरिका-तालिबान में कल होगा ऐतिहासिक समझौता, भारत की कड़ी नजर,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 28, 2020 08:07 PM

अमेरिका-तालिबान में कल होगा ऐतिहासिक समझौता, भारत की कड़ी नजर,

अमेरिका-तालिबान में कल होगा ऐतिहासिक समझौता, भारत की कड़ी नजर,

अमेरिका-तालिबान में कल होगा ऐतिहासिक समझौता, भारत की कड़ी नजर,

शनिवार को अमेरिका और तालिबान के बीच होने वाले ऐतिहासिक समझौते से काबुल में तालिबान के आने का रास्ता लगभग खुल गया है। ऐसे में भारत की एक बड़ी चिंता तो यह है कि पाकिस्तान परस्त तालिबान कहीं फिर से भारत के खिलाफ गतिविधियों का केंद्र न बन जाए। दूसरी बड़ी चिंता यह है कि अरबों डॉलर की लागत से वहां जो सैकड़ों परियोजनाएं चलाई जा रही हैं उनका क्या होगा।

भारत ने कहा- अफगान की जनता की भागीदारी वाली सरकार को ही सत्ता सौंपी जानी चाहिए

इन चिंताओं के बीच शुक्रवार को काबुल में विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने अफगानिस्तान सरकार के कार्यवाहक विदेश मंत्री हारुन चाकासारी से मुलाकात की है। भारत ने इस पक्ष को दोहराया कि अफगानिस्तान को लेकर जो भी शांति समझौता हो उसमें यह सुनिश्चित हो कि वहां की जनता की पूरी भागीदारी हो और अफगानिस्तान की जनता की भागीदारी वाली सरकार को ही सत्ता सौंपी जानी चाहिए।

अमेरिका-तालिबान करार से अफगान में नई सरकार के गठन का होगा रास्ता साफ

अमेरिका व तालिबान के बीच होने वाले समझौते से अफगानिस्तान में नई सरकार के गठन का रास्ता भी साफ होगा व अमेरिकी सैनिकों की घर वापसी का सिलसिला भी शुरु होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सोमवार को नई दिल्ली में यह स्पष्ट किया था कि वह अब अफगानिस्तान में पुलिस की भूमिका निभाने को तैयार नहीं है।

विदेश सचिव श्रृंगला और अफगान के विदेश मंत्री ने की रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा है कि विदेश सचिव श्रृंगला और अफगानिस्तान के विदेश मंत्री के बीच हुई मुलाकात में द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की गई है। विदेश सचिव ने भारत की तरफ से यह आश्वस्त किया कि अफगानिस्तान में स्थाई शांति, सुरक्षा व विकास के लिए वहां की जनता को हमेशा मदद करता रहेगा।

भारत की मदद से अफगानिस्तान में कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है

माना जा रहा है कि दोनों के बीच भारत की मदद से वहां चलाई जा रही परियोजनाओं के भविष्य को लेकर भी चर्चा हुई है। भारत पिछले डेढ़ दशकों से वहां कई बड़ी परियोजनाओं (संसद भवन का निर्माण, बिजली बनाने व सिंचाई करने के लिए बांध आदि) समेत कई छोटी-छोटी परियोजनाओं (स्कूलों, पुलों, अस्पतालों आदि का निर्माण) का काम किया है। साथ ही सॉफ्ट डिप्लोमेसी के तहत अफगानिस्तान में खेल व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए काफी मदद की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)