होम फिर उभर आई ईशांत की चोट, क्राइस्टचर्च टेस्ट से होंगे बाहर?
फिर उभर आई ईशांत की चोट, क्राइस्टचर्च टेस्ट से होंगे बाहर?
टीम इंडिया को क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा झटका लग सकता है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट में अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के खेलने पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं. हेगले ओवल में 29 फरवरी से टेस्ट मैच खेला जाना है. उधर, एक सूत्र ने आईएएनएस से इस बात की पुष्टि कर दी है कि ईशांत दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे.
दरअसल, ईशांत शर्मा की चोट फिर उभर आई है, जो उन्हें दिल्ली में 20 जनवरी को रणजी मुकाबले के दौरान लगी थी. ईशांत के क्राइस्टटर्च टेस्ट में नहीं खेलने से दूसरे तेज गेंदबाज उमेश यादव को मौका मिल सकता है.
31 साल के ईशांत को अरुण जेटली स्टेडियम में विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच (19-22 जनवरी) के दौरान टखने में चोट लग गई थी. यह चोट ग्रेड-3 की थी, जिसके कारण ईशांत को छह सप्ताह आराम करने की सलाह दी गई थी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।