होम जाफराबाद के दौरे के बाद बोलीं रेखा शर्मा, हालात शांतिपूर्ण लेकिन तनाव बरकरार
जाफराबाद के दौरे के बाद बोलीं रेखा शर्मा, हालात शांतिपूर्ण लेकिन तनाव बरकरार
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शुक्रवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाके जाफराबाद का दौरा करने के बाद कहा कि हालात शांतिपूर्ण हैं, लेकिन तनाव बरकरार है। उन्होंने इलाके में महिलाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए इलाके का दौरा किया। रेखा ने कहा कि वह शनिवार को एक बार फिर हिंसा प्रभावित इलाके का दौरा करेंगी क्योंकि पुलिस द्वारा जुमे की नमाज के लिए सुरक्षा देने में व्यस्त रहने के कारण वह महिलाओं से नहीं सही तरीके से नहीं मिल सकीं।
उन्होंने कहा, ‘‘हम कुछ ही महिलाओं से मिल पाए, लेकिन हम जिस तरह से मुलाकात करना चाहते थे वैसे नहीं हो पाया। हालात शांतिपूर्ण हैं, लेकिन तनाव बरकरार है।’’ महिला आयोग की प्रमुख ने कहा कि पुलिस की ओर से उपलब्ध कराए गए डेटा को देखने के बाद पता चला कि तीन महिलाएं घायल हुई हैं। रेखा ने कहा, ‘‘पुलिस ने बलात्कार या छेड़छाड़ का कोई मामला दर्ज नहीं किया है।’’ गौरतलब है कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में भड़की हिंसा में 39 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।