होम हालात पर काबू पाने के लिए अमित शाह ने खुद संभाली कमान, ताबड़तोड़ बैठकों का दौर जारी

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Feb 26, 2020 07:55 PM

हालात पर काबू पाने के लिए अमित शाह ने खुद संभाली कमान, ताबड़तोड़ बैठकों का दौर जारी

हालात पर काबू पाने के लिए अमित शाह ने खुद संभाली कमान, ताबड़तोड़ बैठकों का दौर जारी

हालात पर काबू पाने के लिए अमित शाह ने खुद संभाली कमान, ताबड़तोड़ बैठकों का दौर जारी

उत्तर पूर्वी दिल्ली में नागरिकता कानून को लेकर भड़की हिंसा में अब तक 22 लोगों की मौत हो गई है। बेलगाम हो चुके उपद्रवियों पर लगाम लगाने और हालात पर काबू पाने के लिए खुद गृहमंत्री अमित शाह ने कमान संभाल ली है। मंगलवार को अमित शाह ने 24 घंटे में ताबड़तोड़ तीन बैठकें की। उन्होंने नॉर्थ ब्लॉक में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी, इंटेलीजेस और दिल्ली पुलिस कमिश्नर समेत आला अधिकारी मौजूद थे। बैठक में हिंसा प्रभावित इलाकों के हालात पर चर्चा हुई। पुलिस को हिंसा प्रभावित इलाकों में शांति बहाल कराने के लिए फ्री हैंड दिया गया।

वहीं देर रात राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजित डोभाल की एंट्री हुई। मंगलवार देर रात अजित डोभाल हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंच गए। बुधवार को भी उन्होंने उत्तर पूरी दिल्ली में हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और लोगों से मिलकर उन्हें शांति से रहने की सलाह दी। हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरे करने के बाद अजित डोभाल ने गृहमंत्री अतिम शाह से मुलाकात की और उन्हें हालात की जानकारी दी।

अमित शाह दिल्ली में उग्र प्रदर्शन पर नजरें बनाए हुए और लगातार दिल्ली पुलिस कमिश्नर से संपर्क कर स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। हिंसा पर जल्द से जल्द काबू पाने के लिए गृह मंत्रालय ने मंगलवार को देर शाम तत्काल प्रभाव ने एसएन श्रीवास्तव को दिल्ली का स्पेशल कमिश्नर( लॉ एंड ऑर्डर) नियुक्त कर दिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)