होम मुस्लिम बनेगा मठ का मुख्य पुरोहित, टूटेगी सदियों पुरानी परंपरा

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Feb 20, 2020 04:26 PM

मुस्लिम बनेगा मठ का मुख्य पुरोहित, टूटेगी सदियों पुरानी परंपरा

मुस्लिम बनेगा मठ का मुख्य पुरोहित, टूटेगी सदियों पुरानी परंपरा

मुस्लिम बनेगा मठ का मुख्य पुरोहित, टूटेगी सदियों पुरानी परंपरा

कर्नाटक के उत्तरी क्षेत्र में आने वाले गडग जिले से एक चौंका देने वाली खबर प्रकाश में आई है। यहां स्थित लिंगायत मठ में एक मुस्लिम युवक को मठ का मुख्य पुजारी बनाया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो यहां सदियों से चली आ रही परंपरा टूटेगी और धार्मिक सद्भाव को भी नई दिशा मिलेगी।लिंगायत मठ ने मुस्लिम युवक दीवान शरीफ रहमानसाब मुल्ला को अपना पुरोहित (पुजारी) बनाने का फैसला किया है। शरीफ को आसुति गांव में स्थित मुरुगराजेंद्र कोरानेश्वरा शांतिधाम मठ का पुजारी बनाया जाएगा। खजूरी मठ के पुजारी मुरुगराजेंद्र कोरानेश्वर शिवयोगी ने कहा कि हम अनुयायियों को जाति और धर्म से हटकर गले लगाते हैं। उन्होंने कहा कि बसवन्ना ने सामाजिक न्याय और सद्भावना को प्रमुखता दी है। इस मठ के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। उन्होंने कहा कि मठ से जुड़े लोगों ने दीवान शरीफ को पुजारी बनाने का समर्थन किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)