होम 25 फरवरी से आरम्भ होगा विधानसभा का बजट सत्र: हंसराज

समाचारखेल Alert Star Digital Team Feb 20, 2020 04:16 PM

25 फरवरी से आरम्भ होगा विधानसभा का बजट सत्र: हंसराज

25 फरवरी से आरम्भ होगा विधानसभा का बजट सत्र: हंसराज

25 फरवरी से आरम्भ होगा विधानसभा का बजट सत्र: हंसराज

हिमाचल प्रदेश तेरहवीं विधानसभा का बजट सत्र दिनांक 25 फरवरी से आरम्भ होगा। इसमें कुल 22 बैठकें होगी। पत्रकार दीर्घा समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज ने कहा कि 26 फरवरी, 2020 को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि 6 मार्च, 2020 को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बजट अनुमान वित्तीय वर्ष 2020-2021 प्रस्तुत करेंगे। तदोपरान्त 5 दिन (दिनांक 9 मार्च से 14 मार्च, 2020 तक) बजट अनुमान वित्तीय वर्ष 2020-2021 पर चर्चा होगी एवं दिनांक 15 मार्च से 22 मार्च तक ब्रेक (Recess) होगी जिसमें सदन की समितियां बजट अनुमान वित्तीय वर्ष 2020- 2021 की संवीक्षा करेंगी।

हंस राज ने कहा कि 26 फरवरी को अध्यक्ष के चुनाव के बाद अनुपूरक बजट तथा 27 फरवरी को चर्चा होगी। दिनांक 23 मार्च, 2020 से 27 मार्च, 2020 तक बजट अनुमान की मांगों पर 4 दिन चर्चा एवं मतदान होगा एवं दिनाक 27 मार्च, 2020 को विनियोग विधेयक पुर:विस्थापित एवं पारित किया जाएगा। इस सत्र में दो बैठकें दिनांक 5.03.2020 व 26.03.2020 गैर सरकारी सदस्य कार्य हेतु निर्धारित की गई है।

इस सत्र में अभी तक सदस्यों से 775 प्रश्नों की सूचनांए प्राप्त हुई है, जिसमें 612 तांराकित प्रश्नों, तथा 163 अतांराकित प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई है। इनमें से अधिकतर प्रश्न नियमानुसार सरकार को कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दिये गये है।

प्रश्नों से सम्बन्धित जो सूचनाएं माननीय सदस्यों से प्राप्त हुई है वह मुख्यत: सड़कों की दयनीय स्थिति, स्वीकृत सड़कों की DPR's, प्रदेश में स्कूलों, महाविद्यालय, स्वास्थ्य संस्थानों इत्यादि का उन्नयन एवं विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की पद्पूर्ति, पर्यटन, उद्यान, पेयजल की आपूर्ति, सौर ऊर्जा तथा परिवहन व्यवस्था, इन्वेस्टर मीट, रेल लाईन का विस्तारीकरण, मिनी सचिवालय इत्यादि पर अधारित है। माननीय सदस्यों ने अपने- अपने निर्वाचन क्षेत्र से सम्बन्धित मुख्य मुद्दों को भी प्रश्नों के माध्यम से उजागर किया है। इस अवसर पर विधानसभा के सचिव यशपाल शर्मा, निदेशक सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, हरबंस सिंह ब्रेस्कॉन, संयुक्त सचिव (प्रशासन) हिमाचल प्रदेश विधानसभा रमेश शर्मा, संयुक्त निदेशक, सूचना एवं लोक संर्पक विभाग, प्रदीप कंवर तथा उपनिदेशक (लोक सम्पर्क एवं अतिथ्य) हिमाचल प्रदेश विधानसभा हरदयाल भारद्वाज उपस्थित थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)