होम नागौर की घटना पर तत्काल कार्रवाई करे राजस्थान सरकार: राहुल

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 20, 2020 04:04 PM

नागौर की घटना पर तत्काल कार्रवाई करे राजस्थान सरकार: राहुल

नागौर की घटना पर तत्काल कार्रवाई करे राजस्थान सरकार: राहुल

नागौर की घटना पर तत्काल कार्रवाई करे राजस्थान सरकार: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के नागौर में दो दलित युवकों के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए राज्य सरकार से अपराधियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने काे कहा है।

श्री गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, "राजस्थान के नागौर में दो दलित युवकों के साथ अत्याचार करने को लेकर हाल ही में एक भयावह और दर्दनाक वीडियो सामने आया है। मैं राज्य सरकार से यह क्रूर अपराध करने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं।"

गौरतलब है कि नागौर जिले के पांचौड़ी क्षेत्र के करणू गांव में दबंगों ने एक दलित युवक के साथ गत रविवार को हुई बर्बरता की थी जिसका वीडियो वायरल हुआ है। इसमें बताया गया है कि युवक के साथ पहले क्रूरता से मारपीट की गई और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाला गया। उसे पानी पिला-पिला कर मारा गया। इस दौरान वहां मौजूद युवक के चचेरे भाई की भी जमकर पिटाई की गयी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)