होम कमलनाथ ने सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाए सवाल, इंदिरा गांधी का दिया हवाला
कमलनाथ ने सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाए सवाल, इंदिरा गांधी का दिया हवाला
ध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गुरुवार को केंद्र सरकार की किसान मुद्दे, बेरोजगारी आलोचना की और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का हवाला देते साल 2016 में एलओसी के पार की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 1971 में बांग्लादेश बनने के दौरान इंदिरा गांधी की सरकार थी और इस दौरान 90 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने सरेंडर किया था। पीएम मोदी इसपर बात क्यों नहीं करते? आपने कौन सी सर्जिकल स्ट्राइक की इसकी जानकारी दीजिए।
छिंदवाड़ा में एक कार्यक्रम के दौरान कमलनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार रोजगार और किसानों की स्थिति में सुधार की बात नहीं करती। कमलनाथ ने इस दौरान कहा, 'मैं आप से पूछना चाहता हूं कि क्या आपने मोदी जी को पिछले छह से आठ महीने में युवाओं के बारे में बात करते हुए देखा है? क्या आपने पीएम मोदी को किसानों के बारे बात करते हुए सुना है।'
रोजगार को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा
कमलनाथ ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री बनने से पहले कहा था कि वे एक बार प्रधानमंत्री बनगए, तो हर साल युवाओं को दो करोड़ नौकरी मिलेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। उन्होंने इसे लेकर कहा, 'मोदी 2 करोड़ छोड़िए, दो लाख का नाम बता दीजिए।'
इंदिरा गांधी का हवाला देकर सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाए सवाल
कमलनाथ ने इसके बाद सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब 1971 में बांग्लादेश बनने के दौरान इंदिरा गांधी की सरकार थी और तब 90 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने सरेंडर किया था। उन्होंने इसे लेकर कहा कि ये उसकी बात नहीं करेंगे, कहते हैं मैंने सर्जिकल स्ट्राइक की? कौन सी सर्जिकल स्ट्राइक की उसकी जानकारी दीजिए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।