होम महंत नृत्यगोपाल दास होंगे अध्यक्ष, VHP नेता चंपत राय महासचिव,

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 19, 2020 08:00 PM

महंत नृत्यगोपाल दास होंगे अध्यक्ष, VHP नेता चंपत राय महासचिव,

महंत नृत्यगोपाल दास होंगे अध्यक्ष, VHP नेता चंपत राय महासचिव,

महंत नृत्यगोपाल दास होंगे अध्यक्ष, VHP नेता चंपत राय महासचिव,

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की पहली बैठक बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में खत्म हुई। राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में फैसला लिया गया कि महंत नृत्यगोपाल दास अध्यक्ष होंगे।

मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा होंगे। VHP नेता चंपत राय राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव नियुक्त हुए और गोविंद देव गिरि को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। निर्माण समिति की रिपोर्ट के बाद मंदिर निर्माण की तारीख का फैसला होगा। इस बैठक में 9 प्रस्ताव पारित किए गए।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास बनाए गए हैं। विश्व हिंदू परिषद् के चंपत राय को ट्रस्ट के महासचिव का दायित्व और कोषाध्यक्ष का दायित्व स्वामी गोविंद देव गिरि जी को सौंपा गया है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे नृपेन्द्र मिश्रा को भवन निर्माण समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

यह बैठक ट्रस्ट के प्रमुख के. परासरण के दिल्ली आवास पर हुई। इस ट्रस्ट का गठन केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है। ट्रस्ट की बैठक में शिलान्यास के मुहूर्त से लेकर निर्माण पूर्ण होने के लिए समयसीमा निर्धारित करने के मुद्दों पर भी चर्चा की जा सकती है। इसमें पारदर्शी तरीकों पर खास तौर पर ध्यान दिया जायेगा ताकि ‌भविष्य में किसी तरह के विवाद से बचा जा सके।

इसमें मंदिर के निर्माण के दौरान रामलला के रखने के स्थान को लेकर भी चर्चा की जा सकती है । गौरतलब है कि शीर्ष अदालत द्वारा राम मंदिर के पक्ष में फैसला देने व मंदिर निर्माण के लिए न्यास के गठन के आदेश पर पांच फरवरी को केंद्र सरकार ने ट्रस्ट का ऐलान किया था।

ट्रस्ट का प्रमुख वरिष्ठ अधिवक्ता के. परासरण को बनाया गया था इसके अन्य सदस्य हैं जगदगुरु शंकराचार्य, ज्योतिषपीठाधीश्वर स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज (इलाहाबाद), जगदगुरु माधवाचार्य स्वामी विश्व प्रसन्नतीर्थ जी महाराज (उडुपी के पेजावर मठ से), युगपुरुष परमानंद जी महाराज (हरिद्वार), स्वामी गोविंददेव गिरि जी महाराज (पुणे) और विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र (अयोध्या) शामिल हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)