होम 21वीं सदी का सबसे बड़ा पागलपन है GST, बोले सुब्रमण्यम स्वामी

Alert Star Digital Team Feb 19, 2020 08:04 PM

21वीं सदी का सबसे बड़ा पागलपन है GST, बोले सुब्रमण्यम स्वामी

21वीं सदी का सबसे बड़ा पागलपन है GST, बोले सुब्रमण्यम स्वामी

21वीं सदी का सबसे बड़ा पागलपन है GST, बोले सुब्रमण्यम स्वामी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी अक्सर अपनी पार्टी और सरकार की नीतियों की खुलकर आलोचना करते हैं, जिसकी वजह से पार्टी की फजीहत होती है। एक बार फिर से स्वामी ने मोदी सरकार की नीति की खुलकर आलोचना की है। केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए जीएसटी को स्वामी ने 21वीं सदी का सबसे बड़ा पागलपन करार दिया है। उन्होंने कहा कि देश को 10 फीसदी की दर से विकास करना चाहिए है और 2030 तक सुपर पॉवर बनना चाहिए।

रसिम्हा राव को मिले भारत रत्न

सुब्रमण्यम स्वामी ने मांग की है कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हाराव को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न मिलना चाहिए। उन्होंने अपने कार्यकाल में जो सुधार किए थे उसके लिए नरसिम्हाराव को भारत रत्न दिया जाना चाहिए। प्रग्न भारती की ओर से आयोजित "India - an Economic Superpower by 2030" के कार्यक्रम में बोलते हुए स्वामी ने कहा कि हालांकि देश ने 8 फीसदी की विकास दर हासिल की थी, लेकिन नरसिम्हा राव द्वारा आगे बढ़ाए गए सुधारों में आगे किसी भी तरह की बेहतरी नहीं की गई।

लोगों को टैक्स-जीएसटी से डराने की जरूरत नहीं

स्वामी ने कहा कि हम किस तरह से 3.7 फीसदी ( निवेश को इस्तेमाल करने की दक्षता) को हासिल करें इसके लिए हमे जरूरत है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ें और जो निवेश कर रहे हैं उन्हें पुरस्कृत करें।. निवेशकों को आयकर और जीएसटी से डराने की जरूरत नहीं है, ये 21 वीं सदी का सबसे बड़ा पागलपन है। यह जीएसटी इतनी जटिल है कि किसी को यह समझ नहीं आता है कि कौन सा फॉर्म भरा जाए, ये लोग चाहते हैं कि इसे कंप्यूटर से अपलोड किया जाए। राजस्थान के बाडमेर में मेरे पास एक व्यक्ति आया, उसने कहा कि हमारे यहां बिजली नहीं है, हम कैसे इसे अपलोड कर सकते हैं।

 

लोगों के पास खर्च करने के लिए पैसा नहीं

मैंने उस व्यक्ति से कहा कि अपने सिर से इसे अपलोड करो और प्रधानमंत्री के पास जाओ और उन्हें बताओ। स्वामी ने कहा किक भारत को अगले 10 वर्षों तक 10 फीसदी की रफ्तार से विकास करना चाहिए तभी वह सुपरपॉवर बन सकता है। अगर यह रफ्तार कायम रहे तो हम चीन को भी पीछे छोड़ सकते हैं। यहां तकि अमेरिका को भी चुनौती दे सकते हैं और अगले 50 वर्षों तक हम पहले पायदान पर रहेंगे। स्वामी ने कहा कि हमारे साथ दिक्कत यह है कि हमारे पास मांग की कमी है क्योंकि लोगों के पास पैसा नहीं है खर्च करने के लिए, यही वजह है कि आर्थिक चक्र में बाधा आ रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)