होम सीएम योगी ने आगरा में की अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के आगमन की तैयारियों की समीक्षा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 19, 2020 12:49 PM

सीएम योगी ने आगरा में की अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के आगमन की तैयारियों की समीक्षा

सीएम योगी ने आगरा में की अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के आगमन की तैयारियों की समीक्षा

सीएम योगी ने आगरा में की अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के आगमन की तैयारियों की समीक्षा

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 24 फरवरी के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और तैयारियों को जायजा लिया।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने मंगलवार देर शाम यहां समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समय पर व पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण की जाएं। यह भी ध्यान रखा जाए कि इस दौरान आमजन को कोई परेशानी न/न हो। उन्होंने अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को अमेरिका के राष्ट्रपति के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।

इससे पूर्व योगी ने अमेरिका के राष्ट्रपति के आगरा आगमन के दृष्टिगत् एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक का स्थलीय निरीक्षण कर स्वागत एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)