होम राष्ट्रपति के सचिव संजय कोठारी होंगे अगले सीवीसी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 19, 2020 12:43 PM

राष्ट्रपति के सचिव संजय कोठारी होंगे अगले सीवीसी

राष्ट्रपति के सचिव संजय कोठारी होंगे अगले सीवीसी

राष्ट्रपति के सचिव संजय कोठारी होंगे अगले सीवीसी

 राष्ट्रपति के सचिव संजय कोठारी अगले मुख्य सतर्कता आयुक्त होंगे। उनका चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति ने किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। समिति ने बहुमत के फैसले से सूचना आयुक्त बिमल जुल्का को केंद्रीय सूचना आयोग का नया मुख्य सूचना आयुक्त चुना है। वह पहले सूचना एवं प्रसारण सचिव भी रह चुके हैं। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘कोठारी और जुल्का को क्रमश: नया सीवीसी तथा नया सीआइसी चुना गया है।’’ कोठारी और जुल्का भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।सूत्रों ने बताया कि लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने जहां इस फैसले का विरोध किया, वहीं पैनल के अन्य सदस्यों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री कार्यालय में मंत्री एवं कार्मिक मामलों के राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह, मंत्रिमंडल सचिव राजीव गौबा और कार्मिक मामलों के सचिव सी. चंद्रमौलि ने इस फैसले का समर्थन किया।पैनल ने सतर्ककता आयुक्त के रूप में सुरेश पटेल और सूचना आयुक्त के रूप में अनीता पांडोव के नाम पर मुहर लगाई है। नियुक्तियों से संबंधित आदेशों के बुधवार तक जारी होने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से इस बारे में औपचारिक मंजूरी ली जाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)