होम शिवाजी से सुशासन के आदर्शों की प्रेरणा लें: उपराष्ट्रपति
शिवाजी से सुशासन के आदर्शों की प्रेरणा लें: उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को छत्रपति शिवाजी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और देशवासियों से शिवाजी की राष्ट्र निष्ठा और सुशासन के आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की। नायडू ने ट्वीट कर कहा, “छत्रपति शिवाजी की जयंती के अवसर पर हमारे इतिहास पुरुष के जीवन और कृतित्व को सादर नमन करता हूं और अपेक्षा करता हूं कि देशवासी उनके अदम्य साहस, अनुकरणीय नेतृत्व, राष्ट्र निष्ठा और सुशासन के आदर्शों से प्रेरणा लें।” उल्लेखनीय है कि मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी का जन्म 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। महाराष्ट्र में शिवाजी जयंती पारंपरिक तरीके से मनाई जाती है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।