होम फाइटर जेट उड़ाते दिखेंगी कंगना रनौत, तेसज का पहला लुक हुआ जारी
फाइटर जेट उड़ाते दिखेंगी कंगना रनौत, तेसज का पहला लुक हुआ जारी
कंगना रनौत की अगली फिल्म तेजस का पहला लुक सामने आ गया है. इस फिल्म में वह एक पायलट की भूमिका में हैं. कंगना सर्वेश मेवाड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म तेजस में कंगना भारतीय सेना के लड़ाकू विमान को उड़ाते हुए दिखेंगी. भारतीय वायु सेना 2016 में महिलाओं को लड़ाकू भूमिकाओं में शामिल करने वाली पहली डिफेन्स फोर्स थी. यह फिल्म इसी पर आधारित है. फिल्म निर्माताओं के अनुसार तेजस की कहानी इस तर्क को पुष्ट करती है कि जब राष्ट्र सेवा करने की बात आती है महिलाओं की भूमिका इसमें अग्रणीय होती हैं.
इस साल जनवरी में कंगना रनौत ने घोषणा की कि वह फिल्म तेजस में भारतीय वायु सेना के पायलट की भूमिका निभाएंगी. फिल्म के पहले लुक में वह एक साहसी लड़ाकू पायलट दिख रही हैं. फोटो में कंगना IAF यूनिफॉर्म में फाइटर प्लेन के साथ चलती नजर आ रही हैं. फिल्म का निर्माण रोनी स्क्रूवाला ने किया है.
फिल्म के बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा "बहुत बार, हमारी बहादुर महिलाओं के बलिदान पर किसी का ध्यान नहीं जाता हैं. तेजस एक ऐसी फिल्म है, जहां मुझे एक ऐसी वायु सेना अधिकारी की भूमिका निभाने का मौका मिला है जो इस पर नजर डालती है. मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म युवाओं में देशभक्ति और गर्व की भावना पैदा करेगी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।