होम मोइन कुरैशी मामला : कोर्ट 28 फरवरी को ईडी के आरोपपत्र पर संज्ञान लेगा
मोइन कुरैशी मामला : कोर्ट 28 फरवरी को ईडी के आरोपपत्र पर संज्ञान लेगा
दिल्ली की एक अदालत धनशोधन के एक मामले में मीट कारोबारी मोइन कुरैशी के करीबी सहयोगी सतीश बाबू सना के खिलाफ दर्ज पूरक आरोप-पत्र पर 28 फरवरी के संज्ञान लेगी। प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को मामले में एक पूरक आरोप-पत्र दाखिल किया। जांच एजेंसी ने कहा कि आरोप-पत्र में एक नए मनी ट्रेल का पता चला है।
सना को बीते वर्ष जुलाई में कुरैशी से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल जमानत पर बाहर है।
बीते वर्ष अक्टूबर में, सना की ओर से दायर शिकायत के आधार पर, तत्कालीन सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ एक व्यापारी से रिश्वत लेने के मामले में केस दर्ज किया गया था।
अस्थाना को हाल ही में सीबीआई ने 2018 में एजेंसी द्वारा दायर रिश्वत मामले में क्लीन चिट दे दिया था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।