होम गोमती की स्वच्छता के लिए समाज भी निभाए जिम्मेदारी : योगी आदित्यनाथ

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 15, 2020 08:17 PM

गोमती की स्वच्छता के लिए समाज भी निभाए जिम्मेदारी : योगी आदित्यनाथ

गोमती की स्वच्छता के लिए समाज भी निभाए जिम्मेदारी : योगी आदित्यनाथ

गोमती की स्वच्छता के लिए समाज भी निभाए जिम्मेदारी : योगी आदित्यनाथ

 किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में मां शारदालय मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यानी शनिवार को मंदिर का लोकार्पण किया। इस दौरान कन्वेंशन सेंटर में लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने विद्या और मेधा की अधिष्ठात्री, मां सरस्वती और आरोग्य के देवता धन्वंतरि की प्रतिमा के स्थाप

ना कार्यक्रम में केजीएमयू के परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष यहां बसंत पंचमी पर 'मां शारदा' की पूजा होती थी और फिर प्रतिमा को गोमती में विसर्जित करना पड़ता था। इससे बचने के लिए एक स्थायी देव विग्रह की आवश्यकता थी, इसलिए यहां मां शारदा का मंदिर शारदालय के रूप में प्राप्त हुआ। पहले लोग घर से लोग कचरा लाकर नदी में फेंक देते हैं। लेकिन अब गंगा स्नान ही नहीं आचमन लायक भी बनी है। गोमती की स्वच्छता के लिए समाज भी जिम्मेदारी निभाए। जल की कीमत धीरे-धीरे समाज को चुकानी पड़ रही है।

सीएम ने कहा कि आरोग्यता के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आवश्यक है कि हम रोग के कारण को भी जानें और उसके उपचार के लिए उचित उपाय करें। मुझे विश्वास है कि किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी अपने इस अभीष्ट लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

इससे पहले कार्यक्रम परिसर में सीएम योगी ने सबसे पहले रूद्राक्ष का पौधा रोपित किया। उसके बाद मंदिर का लोकर्पण कर दर्शन किए। इस दौरान काशी से आये आचार्यो ने पूजन कराया। इस दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना पद्मविभूषण डॉ वीरेंद्र हेगड़े समेत कई विशिष्ट लोग मौजूद रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)