होम ट्रंप के दौरे पर शिवसेना ने कहा- दिख रही सरकार की गुलाम मानसिकता

समाचारदेश Alert Star Digital Team Feb 17, 2020 11:23 AM

ट्रंप के दौरे पर शिवसेना ने कहा- दिख रही सरकार की गुलाम मानसिकता

ट्रंप के दौरे पर शिवसेना ने कहा- दिख रही सरकार की गुलाम मानसिकता

ट्रंप के दौरे पर शिवसेना ने कहा- दिख रही सरकार की गुलाम मानसिकता

 अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी से दो दिन के लिए भारत दौरे पर आ रहे हैं। पहले दिन वह गुजरात के अहमदाबाद शहर आएंगे। यहां वह करीब तीन घंटे बिताएंगे और उनके स्वागत के लिए तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। लेकिन शिवसेना को ये तैयारियां नागवार गुजरी।

शिनसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए ट्रंप के भारत दौरे को लेकर मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। शिवसेना ने सामना के संपादकीय में लिखा कि गुलाम भारत में जब इंग्लैंड के राजा या रानी आते थे तो जनता के पैसों से उनके स्वागत की जैसी तैयारी होती थी वैसी ही तैयार ट्रंप के लिए भी हो रही है।

संपादकीय में कहा गया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति अर्थात 'बादशाह' अगले सप्ताह हिंदुस्तान दौरे पर आनेवाले हैं इसलिए अपने देश में जोरदार तैयारी शुरू है। 'बादशाह' ट्रंप क्या खाते हैं, क्या पीते हैं, उनके गद्दे-बिछौने, टेबल, कुर्सी, उनका बाथरूम, उनके पलंग, छत के झूमर कैसे हों इस पर केंद्र सरकार बैठक, सलाह-मशविरा करते हुए दिखाई दे रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)