होम युवाओं को नौकरियां दें योगी सरकार, 2 साल में बढ़े 12.5 लाख बेरोजगार: प्रियंका
युवाओं को नौकरियां दें योगी सरकार, 2 साल में बढ़े 12.5 लाख बेरोजगार: प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर लगातार निशाना साध रही हैं. अब रोजगार के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोला है.
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है, 'सरकार का काम होता है कि नौकरियां दें लेकिन यूपी सरकार हर साल बेरोजगारों को बढ़ाने का काम कर रही है. मंत्री जी ने विधानसभा में जवाब देकर कहा है कि पिछले 2 साल में 12.5 लाख पंजीकृत बेरोजगार बढ़ गए. अब बीजेपी वालों के नकली दावों को देखिए और उनकी हकीकत देखिए. युवा बहुत परेशान है.'
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।